Third party image reference
नमस्कार दोस्तों, आज के समय में फ़ोन सब की जरुरत बन गया है और फ़ोन आज हमारे काम का निजी साधन बन गया है। हर महीने मोबाइल कंपनियां बहुत से फ़ोन्स बाजार में लेकर आती है। इसीलिए एक अच्छा फ़ोन खरीदने में मुसीबत खड़ी होती है। आज हम आपको बताने वाले है की नया फ़ोन खरीदने से किन बातो का ध्यान रखना चाहिए।
Third party image referenceशॉप
नया फ़ोन लेने से पहले आपको थोड़ी जानकारी की जरूरत पड़ेगी। पहले आप एक ऐसी शॉप को खोजें जंहा पर आपको हर तरह के फ़ोन देखने को मिले ताकि आप अपनी पसंद का फ़ोन ले पाएं।
कैमरा
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो आपको एक फ़ोन चाहिए। जिसमे आपको ज्यादा मेगापिक्सल मिले। अब तो ड्यूल कैमरा वाले फ़ोन भी आ गए है। जिससे आप अच्छी तसवीरें ले पाएं और आप सेल्फी के शौकीन है तो आपको फ्रंट कैमरा के साथ सेल्फी लाइट आये ऐसा फ़ोन लेना चाहिए।
ब्रांड
आपको एक अच्छे ब्रांड का फ़ोन लेना चाहिए। ब्रांड का फ़ोन लेने से आपको ये फायदा होगा की आपको एक भरोसा मिलेगा। ब्रांड्स के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट और कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज का भरोसा रहता है। अगर आप दूसरे ब्रांड का फ़ोन लेते है तो आपको ये बात का ध्यान रखना चाहिए की क्या आपके शहर में उसका कस्टमर केयर सेंटर है।
Third party image referenceबजट
आप एक अच्छा फ़ोन लेना चाहते है तो आपको पहले अपने बजट के बारे में सोचना चाहिए। आपका जितना बजट हो उससे थोड़ेसे अधिक पैसे आपको साथ में रखने चाहिए। ऐसा करने से अगर अपने जिस फ़ोन को लेने के बारे में सोचा है और उससे भी अच्छा फ़ोन आपको पसंद आ जाये और उसकी कीमत आपके बजट से थोड़ी सी ज्यादा हो तो आप उसे ले पाएंगे।
बैटरी
हमारे देश में कुछ ऐसे स्थल है, जंहा पर बिजली की बहुत प्रॉब्लम है और बिजली कभी होती है ओर कभी नहीं होती। अगर आप ऐसी जगह पर रहते है तो आपको ऐसा फ़ोन लेना चाहिए। जिस में बटेरी बैक अप अच्छा मिले।
रैम और प्रोसेसर
फ़ोन में गेम्स खेलना सभी को पसंद होता है और कुछ ऐसे लोग होते है। जो फ़ोन लेते है तो केवल गेम्स खेलने के लिए। अगर आप भी गेम्स के शौकीन है तो आपको एक ऐसा फ़ोन लेना चाहिए। जिसमे आपको अच्छी रैम और अच्छा प्रोसेसर मिले। ऐसा फ़ोन लेने से अगर आप गेम खेलते है तो आपका फ़ोन हैंग नहीं होगा।
1 comments:
Click here for commentsHow to make a blog in WordPress
hello, Friends, You See in this blog Health, Educational and Tech post. ConversionConversion EmoticonEmoticon